सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन के दूसरे सोमवार को विभिन्न मंदिरों में हर हर महादेव और बम-बम भोले का जयघोष गूंजता रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 11:50 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 06:16 AM (IST)
सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : सावन के दूसरे सोमवार को विभिन्न मंदिरों में हर हर महादेव और बम-बम भोले का जयघोष गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भगवान भोले नाथ का आशीर्वाद लिया। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। लोगों ने घरों में शिव पूजा कर मन चाहा वरदान की कामना की।

नगर के ऋषेश्वर महादेव मंदिर, मानेश्वर, बालेश्वर, रामेश्वर, पंचेश्वर, आदित्य महादेव सुई मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान भोले नाथ से अपने परिवार एवं विश्व कल्याण की कामना की। व्रत रखकर भगवान शिव महिमा का गुणगान किया। वैसे तो किसी भी सोमवार व्रत को फलदायी माना गया है। लेकिन जो जातक सावन के सभी सोमवार को व्रत रखता है उसे भगवान शिव का आशीर्वाद शीघ्र ही प्राप्त हो जाता है।

chat bot
आपका साथी