लड़ीधूरा महोत्सव के आयोजन का निर्णय लेंगे देव डांगर

लोहाघाट में लड़ीधूरा महोत्सव होगा या नहीं इसका निर्णय देव डांगर करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:52 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 03:52 PM (IST)
लड़ीधूरा महोत्सव के आयोजन का निर्णय लेंगे देव डांगर
लड़ीधूरा महोत्सव के आयोजन का निर्णय लेंगे देव डांगर

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : लड़ीधूरा महोत्सव होगा या नहीं, इसका निर्णय देव डांगर करेंगे। कोजागरी पूर्णिमा की रात होने वाले जागरण के दौरान देवी देवताओं की गद्दी लगाकर आयोजन के निर्णय पर अंतिम मुहर लगेगी। महोत्सव के आयोजन की अनुमति नहीं मिली तो मां भगवती की पैदल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

सोमवार को आयोजित समिति की बैठक में लड़ीधूरा महोत्सव को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 31 अक्टूबर को महोत्सव के आयोजन का निर्णय देव गद्दी के जरिये लिया जाएगा। 30 अक्टूबर की रात पम्दा गांव में होने वाले जागरण में देव डांगर इसका फैसला करेंगे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि महोत्सव की अनुमति न मिलने पर इस बार रथ यात्रा के स्थान पर पैदल शोभायात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव की अनुमति मिली तो इसका शुभारंभ 28 अक्टूबर की सुबह 11 बजे बाराकोट की ब्लॉक प्रमुख विनीता फत्र्याल एवं ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदा बगौली करेंगी। बताया कि 28 से 30 अक्टूबर तक महोत्सव समिति ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर मास्क पहनने एवं शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। बैठक में ग्राम प्रधान राजेश सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान काकड़ पूजा अधिकारी, देवेंद्र सिंह, रमेश चंद्र जोशी, राजेंद्र अधिकारी, जगदीश सिंह, लोकमान सिंह, प्रदीप सिंह, संजय वर्मा, श्याम सिंह, राकेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी