आधार केंद्र खोलने को लेकर व्यापारियों क प्रदर्शन

संवाद सहयोगी लोहाघाट नगर के व्यापारियों ने आधार केंद्र खोलने की मांग को लेकर बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 10:15 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 10:15 PM (IST)
आधार केंद्र खोलने को लेकर व्यापारियों क प्रदर्शन
आधार केंद्र खोलने को लेकर व्यापारियों क प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नगर के व्यापारियों ने आधार केंद्र खोलने की मांग को लेकर बुधवार को बाजार में प्रदर्शन व नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द आधार केंद्र नहीं खोला गया तो वे आंदोलन करेंगे।

व्यापारियों ने कहा कि नगर में लंबे समय से आधार कार्ड सेंटर न होने के कारण नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें आधार कार्ड बनाने व संशोधन के लिए चम्पावत दौड़ लगानी पड़ रही है। जिसके चलते समय व धन की बरबादी हो रही है। बाराकोट की पार्वती देवी, जानकी देवी का कहना है कि दो बार आधार बनाने चम्पावत गए तब जाकर आधार बन पाया। व्यापारियों ने नगर में शीघ्र आधार केंद्र खोलने की मांग की ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान सतीश मुरारी, पप्पु वर्मा, चंद्रशेखर उप्रेती, योगेश मुरारी, डॉ. महेश ढेक, राजेश चौबे, मुकेश खोलिया, नवीन पुनेठा, मोहन, रविंद्र सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी