चीन निर्मित समान का किया जाएगा पुरजोर विरोध

सशक्त सनातन हिंदू संघ की बैठक में चीन निर्मित सामान का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:03 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:03 PM (IST)
चीन निर्मित समान का किया जाएगा पुरजोर विरोध
चीन निर्मित समान का किया जाएगा पुरजोर विरोध

संवाद सहयोगी, टनकपुर : सशक्त सनातन हिंदू संघ की बैठक में चीन निर्मित सामान का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। रविवार को राजाराम चौराहे पर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में नगर के व्यापारियों और जनता से चाइनीज सामान की बिक्री और खरीदारी न करने की अपील की गई।

संघ के राष्ट्रीय सचिव राजीव सक्सेना की अध्यक्षता एवं प्रदेश सचिव मनोज प्रजापति के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चीन हमार सबसे बड़ा शत्रु है। उसकी हरकतें हमारे देश की एकता और अखंडता के विरूद्ध हैं। चीन के सामानों का बहिष्कार कर हम उसकी आर्थिक कमर तोड़ सकते हैं। वक्ताओं ने लोगों ने चीनी सामान का परित्याग कर स्वदेशी निर्मित सामान अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस बार दीपावली में मिट्टी के दियों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। राजीव सक्सेना ने विजय दशमी पर्व का महत्व बताते हुए देश वासियों को बधाई दी। बैठक मे संघ के मुख्य सलाहकार एवम वरिष्ठ सदस्य दिनेश चंद्र शास्त्री, नंद राम शर्मा, सनी शर्मा, हरीश शर्मा, शिवम शर्मा त्रिपाठी, मुकेश कश्यप सहित कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी