सोनिया नाले के पास नहर में उतराता मिला असम राइफल्स के जवान का शव

शारदा नहर में डूबे असम राइफल्स के जवान का शव मिल गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 09:24 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 09:24 PM (IST)
सोनिया नाले के पास नहर में उतराता मिला असम राइफल्स के जवान का शव
सोनिया नाले के पास नहर में उतराता मिला असम राइफल्स के जवान का शव

संवाद सूत्र, बनबसा : शारदा नहर में डूबे असम राइफल्स के जवान का शव मिल गया है। गुरुवार को घटना के चौथे दिन सोनिया नाले के करीब शारदा नहर में शव उतराता मिला। दो ग्रामीण युवकों ने शव बाहर निकाल कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त नवीन चंद्र जोशी के रूप में की। शव को कब्जे में लेकर पंचनमा भरने के बाद पीएम के लिए भेज दिया है।

गुरुवार को धनुषपुल से शारदा नहर में एक शव उतराता हुआ सोनिया नाले की ओर आ रहा था। इसी दौरान वहा मौजूद ग्राम प्रहरी रघुवर राम और नंदा बल्लभ पाडे ने बहते हुए शव को देखा तो दोनों ने नहर में छलांग लगाकर शव को बाहर निकाला। बतादें कि ग्राम गुदमी गड़ीगोठ निवासी असम राइफल्स के जवान नवीन जोशी पुत्र स्व. त्रिलोक चंद्र जोशी छुट्टी में अपने घर आए हुए थे। बीते सोमवार की देर शाम वह अपने मित्रों के साथ शारदा नहर के किनारे बैठे हुए थे। इस बीच अचानक नवीन चन्द्र जोशी और गड़ीगोठ निवासी उसका मित्र हर्ष बहादुर चंद अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गए। नहर में गिरने के बाद हर्ष बहादुर चंद किसी तरह से तैर कर कुछ दूर पर ही नहर से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन जवान नवीन चन्द्र जोशी पानी के तेज बहाव में लापता हो गए। पुलिस चार दिन से लगातार उसकी खोज कर रही थी। ======== जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

गंगोलीहाट: तहसील मुख्यालय से दस किमी दूर ग्राम सुन्यूड़ा क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटका एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

गुरु वार को पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सुन्युड़ा गांव के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक की पहचान सुन्युड़ा निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार उर्फ लालू, पुत्र स्व. फकीर राम के रू प में की गई।मृतक युवक सुन्युड़ा गांव में अपनी मां व भाई के परिवार के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत का कारण आत्महत्या बताया जा रहा है। पुलिस टीम में एसआइ मोहन चंद्र जोशी, विजय कुमार, कास्टेबल राकेश बोरा व मनोज चंद शामिल थे।

chat bot
आपका साथी