कोरोना के चलते लड़ीधुरा महोत्सव में नहीं होंगे सास्कृतिक कार्यक्रम

कोविड-19 के चलते लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सास्कृतिक मंच ने बैठक कर संास्कृतिक कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया†।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:13 AM (IST)
कोरोना के चलते लड़ीधुरा महोत्सव में नहीं होंगे सास्कृतिक कार्यक्रम
कोरोना के चलते लड़ीधुरा महोत्सव में नहीं होंगे सास्कृतिक कार्यक्रम

लोहाघाट, जेएनएन : कोविड-19 के चलते लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सास्कृतिक मंच ने ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया। जिसमें प्रशासनिक दिशा निर्देशों के अनुरूप ही लड़ीधुरा महोत्सव आयोजित करने पर सहमति बनी। समिति अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि बीते नौ वषरें से आयोजित होने वाला लड़ीधूरा महोत्सव क्षेत्र का प्रसिद्ध महोत्सव है। जिसमें देश के अनेक प्रातों से आने वाले सास्कृतिक दल प्रतिभाग करते हैं। वर्तमान परिस्थितियों में इन दलों को बुलाकर महोत्सव आयोजित करना असंभव है। इसलिए महोत्सव के आयोजन पर कोविड-19 का ग्रहण लगता हुआ प्रतीत हो रहा है। ग्राम सभा काकड़ एवं बाराकोट गाव से उठने वाले भगवती के देव रथों को मंदिर तक ले जाने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसका निर्णय क्षेत्र के बुजुगरें एवं देव डांगरों की सहमति के बाद लिया जाएगा। वर्तमान में पुरुषोत्तम मास के कारण देव गद्दी लगाना संभव नहीं है शीघ्र पुरुषोत्तम मास खत्म होते ही देव गद्दी लगाकर निर्णय लिया जाएगा। संचालन जगदीश सिंह अधिकारी ने किया। बैठक में समिति राजेश सिंह अधिकारी, योगेश चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह अधिकारी, प्रदीप सिंह ढेक, रमेश चंद्र जोशी, नवीन चंद्र जोशी आदि शामिल रहे।

===== रेगडू दशहरा महोत्सव हुआ स्थगित

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट ब्लॉक के ग्राम सभा रेगडू में होने वाले दशहरा महोत्सव को लेकर मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महोत्सव समिति ने कोविड 19 के चलते दशहरा महोत्सव का स्थगित करने का निर्णय लिया। महोत्सव के स्थान पर मंदिर में शारीरिक दूरी बनाकर धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। समिति अध्यक्ष दरबान सिंह ने बताया कि महोत्सव में आयोजित होने वाले सास्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान बैठक में महोत्सव संरक्षक प्रकाश सिंह मेहता, सलाहकार बीरेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष गिरधर सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, सचिव राजेंद्र मेहता, सुरेश मेहता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी