कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति पर स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

खेतीखान के हर्ष देव ओली पार्क में रविवार को काग्रेस की जिला इकाई द्वारा अगस्त क्रांति दिवस का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 05:42 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:16 AM (IST)
कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति पर स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति पर स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

लोहाघाट, जेएनएन : खेतीखान के हर्ष देव ओली पार्क में रविवार को काग्रेस की जिला इकाई द्वारा अगस्त क्रांति दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें भारत की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। काग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ के नेतृत्व में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पार्क खेतीखान में एकत्रित होकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान चिरंजीलाल वर्मा, भगीरथ भट्ट, हरगोविंद सिंह बोहरा, राजेश ओली, जीवन जोशी, पंकज ओली, नितिन मुरारी, नवीन बोहरा, अशोक मेहरा, सुरेंद्र देउपा, अरविंद देउपा, चिराग फत्र्याल आदि शामिल रहे। बाराकोट के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रह्लंाद सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद स्मारक के पास सभा का आयोजन कर शहीदों को याद करते हुए एकता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। लधियाघाटी क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया।

chat bot
आपका साथी