प्याज के दाम बढ़ने पर कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

प्याज के दाम बढ़ने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्याज की माला पहनकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:16 AM (IST)
प्याज के दाम बढ़ने पर कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
प्याज के दाम बढ़ने पर कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, चम्पावत : प्याज के दाम बढ़ने से

गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मोटर स्टेशन चम्पावत में जोरदार नारेबाजी के साथ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्याज की माला पहनकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इससे पूर्व आयोजित सभा में पूर्व विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की अक्षमता और जनविरोधी नीतियों के चलते देश में खाद्य पदार्थो के दाम आसमान पहुंच गए हैं। प्याज की कीमत 100 से 120 रुपये तक पहुंच चुकी है। सरकार मंहगाई कम करने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि जनता को अच्छे दिन के बदले बुरे दिन देखने पड़ रहे हैं। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, श्याम कार्की, सुधीर साह ने भी अपने विचार रखे। कहा कि कांग्रेस शासन में महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरने वाले भाजपाई अब जनता को बताएं कि उनकी सरकार के शासन में जनता का इतना बुरा हाल क्यों है। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश कर जनता के सामने उसका काला चिट्ठा रखेगी। पुतला दहन में छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कार्की, संयुक्त सचिव नीरज पांडेय, प्रताप सिंह, अभिषेक गंगोला, राजेश जोशी, अनुराग नेगी, विमल पांडेय, अमन टम्टा, मनीष महर, कासिम खान समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी