किसान बिल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान बिल का विरोध करते हुए जुलूस निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 11:10 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 11:10 AM (IST)
किसान बिल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
किसान बिल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, चम्पावत : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान बिल का विरोध करते हुए चम्पावत मोटर स्टेशन से कलक्ट्रेट तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट में धरना देने के बाद उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में उन्होंने विधेयक को काला कानून बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की गई है।

सोमवार को कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन में एकत्रित होकर गांधी मूर्ति के सामने प्रदर्शन किया। यहां से वे जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पारित विधेयकों को किसानों के खिलाफ बताया। कहा कि सरकार विधेयकों के जरिए पूंजीपतियों का झोली भरना चाहती है। किसानों से इन विधेयकों का कोई सरोकार नहीं है। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन है, यह इन विधेयकों के कानून बनने के बाद साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हित में अपना आंदोलन जारी रखेगी। पार्टी जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ, वरिष्ठ नेता एडवोकेट नवीन मुरारी, भगीरथ भट्ट ने भी केंद्र सरकार पर किसानों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। इस मौके पर हर गोविंद बोहरा, योगेश मेहता, हरीश चौधरी, मयूख चौधरी, अभिषेक गंगोला, रोहित बिष्ट, राम सिंह, नवीन राय, अंकित खर्कवाल, विकास साह, नवीन जोशी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी