बालेश्वर मंदिर में हवन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन

चम्पावत के बालेश्वर मंदिर में हवन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 10:41 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 10:41 PM (IST)
बालेश्वर मंदिर में हवन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन
बालेश्वर मंदिर में हवन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन

चम्पावत, जेएनएन : नवरात्र पर मंदिरों व घरों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। रामलीला न होने से जगह-जगह रामायण व सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है। नगर के बालेश्वर मंदिर में चल रहे अखंड रामायण पाठ का बुधवार को हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कोविड के खात्मे और विश्व कल्याण की कामना की। आयोजक किसन गिरी और पवन गिरी ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने कोविड के नियमों का पूरा पालन किया। पुरोहित युगल किशोर पाडेय, उमेश पाडेय, विनोद पाडेय, मोहित पाडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कार्यक्रम में मुन्ना गिरी, गणेश वर्मा, दीपा गोस्वामी, कमला गोस्वामी, तनुजा गिरी, ममता गिरी, भुवन सिंह आदि ने सहयोग दिया। इधर पंचमी के दिन सूखीढांग के मां भगवती मंदिर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। वहीं बुधवार को विश्व हिदू परिषद के एकल अभियान के तहत शांत बाजार स्थित पांडेय निवास में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सुंदर कांड के बाद मां भगवती के भजन भी गाए गए। सुंदर कांड में अतुल पांडेय ने ढोलक व अनुज पांडेय ने हारमोनियन बजाई। इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष मोहित पांडेय, भुवन पांडेय, ममता, गीता, रेशु, कमला समेत कई लोग मौजूद रहे। ========== अहंकार को त्याग कर प्रभु श्रीराम का नाम लें

लोहाघाट : मां बाराही धाम देवीधुरा में विश्व शांति के लिए चल रही संगीतमयी रामकथा तीसरे दिन भी जारी है। बुधवार को प्रवचन करते हुए कथा वाचक शत्रुघन सरस्वती महाराज ने कहा जिसने भी जीवन में प्रभु श्रीराम के नाम का जाम किया वह धन्य हो गया। प्रत्येक मनुष्य के जीवन में राम का नाम जन्म से मरण तक जुड़ा हुआ है। हमें जीवन में अहंकार को त्याग कर प्रभु श्रीराम के नाम लेना चाहिए। राम भक्तों ने भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर वातावरण भक्ति मय कर दिया। आयोजक समिति के राजू पुनेठा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी, दीपक बिष्ट, प्रकाश चंद्र ने क्षेत्र के लोगों से कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी