चम्पावत के जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें कार्मिक

चम्पावत में उत्तराचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेस एसोसिएशन की स्थानीय शाखा के द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कार्मिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 09:36 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 09:36 PM (IST)
चम्पावत के जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें कार्मिक
चम्पावत के जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें कार्मिक

संवाद सहयोगी, चम्पावत : उत्तराचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेस एसोसिएशन की स्थानीय शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन नगर पालिका सभागार में हुआ। सोमवार को अधिवेशन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विनीत तोमर ने किया। उन्होंने विकास कार्यो के क्रियान्वयन में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों के योगदान को अहम बताया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी मागे रखने का पूरा अधिकार है। अधिकार एवं क‌र्त्तव्य दोनों एक दूसरे के पूरक है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं तत्पर रहने को कहा। उन्होंने जायज मागों पर सकारात्मक कारवाई का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन ने बैज अलंकरण कर अतिथियों का स्वागत किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को अपनी विभिन्न मागों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें वेतनमान संशोधन, प्रोन्नति की प्रक्रिया, पुरानी पेंशन की बहाली, गोल्डन कार्ड आदि समस्याओं से अवगत कराया गया है। संचालन करते हुए जीवन चंद्र ओली ने कहा कि गोल्डन कार्ड के न होने से कर्मचारियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अंशदायी पेंशन कर्मचारियों के हित में नहीं है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। एसोसिएशन के जिला अध्यक्षत सुरेंद्र सिंह सौन ने कहा कि मागे पूरी न होने तक एसोसिएशन अपना संघर्ष जारी रखेगा। कार्यक्त्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल दत्त पाडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, एसोसिएशन के मंडल महामंत्री प्रह्लाद सिंह रावत, राजेंद्र भृगु, रवींद्र पाडेय, आरएस बोहरा, विनोद कुमार, टीका सिंह ओली, जगदीश तिवारी, सोवन सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी