भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निर्धन परिवारों को बांटा राशन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जरूरतमंदों को राशन बांटा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 10:17 PM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 10:17 PM (IST)
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निर्धन परिवारों को बांटा राशन
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निर्धन परिवारों को बांटा राशन

संवाद सहयोगी, चम्पावत : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चम्पावत मंडल के प्रभारी संयोजक व संगठन के जिला मंत्री मुकेश गहतोड़ी की अगुवाई में निर्धन परिवारों को राशन बांटा। संगठन के जिलाध्यक्ष मोहित पाठक के दिशा निर्देशन में टीम नगर क्षेत्र के मादली, गोरलचौड़, पवेत, बिसौन, नघान पहुंची और बुजुर्ग, दिव्यांग, गरीब वर्ग के आधा दर्जन परिवारों को उनके घर जाकर आटा, तेल, दाल, चायपत्ती आदि का वितरण किया। भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने बताया कि कोरोनाकाल में कार्यकर्ता लगातार जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष संजू चौधरी, नगर महामंत्री सूरज बोहरा, नगर मंत्री विकास गिरी, हरीश जोशी, अमरनाथ पटवा, मनोज जोशी, राकेश जोशी आदि मौजूद रहे। इधर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नेपाल सीमा से लगे रौंशाल के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों को राशन किट वितरित किए गए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के दिशा निर्देशन में कोषाध्यक्ष बसंत भट्ट ने ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरी करके भरण पोषण करने वाले लोगों किट सौंपे। जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने कहा जिले में प्रत्येक ब्लॉक में कोरोना महामारी को लेकर संयोजकों को नियुक्त किया गया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह अधिकारी, मंडल अध्यक्ष मोहित पांडेय, उपाध्यक्ष कमल बोहरा आदि मौजूद रहे। ======= पूर्व जिपं अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पतालों और कार्यालयों में बांटे मास्क और सैनिटाइजर

लोहाघाट : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने नगर के अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों में मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में भर्ती मरीजों का हाल जाना और फल वितरित किए। बुधवार को उन्होंने सीएचसी, बीएनके, पुनेठा अस्पताल, बंदीगृह, तहसील और थाना कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्ज वितरित किए। बाद में जीआइसी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बने वैक्सीनेशन केंद्र में 18 से 44 वर्ष तथा 45 से ऊपर के लोगों को पानी की बोतल व मास्क आदि बाटे। इस दौरान काग्रेस के वरिष्ठ नेता भगीरथ भट्ट, एडवोकेट नवीन मुरारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष अमर कोटियाल, बीएन के प्रबंधक प्रशात वर्मा, प्रकाश माहरा, नीरज कालाकोटी, राजेन्द्र प्रसाद, आनंद अधिकारी आदि मौजूद रहे। इधर जन विकास समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह छतोला ने लोहाघाट थानाध्यक्ष मनीष खत्री को 200 मास्क और सौ पैकेट सैनिटाइजर दिए।

chat bot
आपका साथी