भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर बांटे मास्क और सैनिटाइजर

मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव अभियान के तहत रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विशुंग में मास्क और सैनिटाइजर बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:11 PM (IST)
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर बांटे मास्क और सैनिटाइजर
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर बांटे मास्क और सैनिटाइजर

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव अभियान के तहत रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विशुंग के ग्रामीणों क्षेत्रों में अभियान चलाकर मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोरोना टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया। प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल और जिलाध्यक्ष मोहित पाठक के दिशा निर्देशन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा गलचौड़ा में अभियान चलाकर ग्रामीणों को मास्क, सैनिटाइजर, मास्क वितरित किए। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के नियमों का पालन करने की भी अपील की। ग्रामीणों को कोरोना टीकाकरण कराने को लेकर भी जागरूक किया गया। इस दौरान जिला मंत्री मनीष फत्र्याल, इंदर ढेक, अशोक, राहुल, मुकेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। ======== यूकां ने स्वास्थ्य कर्मियों को दिए मेडिकल उपकरण

पिथौरागढ़: यूथ कांग्रेस ने पूर्व विधायक मयूख महर के निर्देशन में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराए हैं।

रविवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के रक्तकोष विभाग पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों को सैनिटाइजर, मास्क व इलेक्ट्रिक वेपोराइजर वितरित किए। महर ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी इस कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न किए बगैर दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए कांग्रेस द्वारा उन्हें समय-समय पर आवश्यक व जरू री मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रक्तकोष प्रभारी डा. नरेंद्र शर्मा, लैब टेक्निशियन नरेंद्र नगरकोटी, कुमुद कोठारी, विक्की कन्याल ने कांग्रेस के कार्याें की सराहना की। इस मौके पर यूकां प्रदेश सचिव करन सिंह, जिला महासचिव प्रकाश देवली, शिवम पंत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी