बनलेख-ललुआपानी सड़क गड्ढों में तब्दील

चम्पावत में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी आठ किमी लंबी बनलेख-ललुआपानी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 10:44 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 10:44 PM (IST)
बनलेख-ललुआपानी सड़क गड्ढों में तब्दील
बनलेख-ललुआपानी सड़क गड्ढों में तब्दील

संवाद सहयोगी, चम्पावत : राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी आठ किमी लंबी बनलेख-ललुआपानी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। बनलेख चौराहे से लेकर संतोला तक लगभग 500 मीटर एरिया में गड्ढे पड़ चुके हैं। इस क्षेत्र में वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो गया है। अब तक छुटपुट घटनाओं में कई दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। लोगों ने शीघ्र सड़क पर डामरीकरण न किए जाने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

मानसून काल में जिले के पर्वतीय क्षेत्रों सड़कों की बदहाली दुर्घटना का कारण बनती रही है। नालियों के चोक होने और कलमठ बंद होने से सड़कों में बह रहे पानी से डामर उखड़ रहा है, जिससे सड़कों में गढ्डे बनने शुरू हो गए हैं। जिला मुख्यालय की बनलेख-ललुआपानी रोड पर पांच फूट तक के गड्ढे बन गए हैं। बनलेख चौराहे से लेकर संतोला नामक स्थान तक लगभग आधे किलोमीटर सड़क पर तो सड़क काफी अधिक बदहाल हो चुकी है। इस स्थान पर दुपहिया वाहन लगातार रपट रहे हैं। बनलेख के सामाजिक कार्यकर्ता मोहन चंद्र जोशी, जयदत्त जोशी, भवदेव जोशी, दीवान राम, दिनेश चंद्र, तिलोमणी जोशी, ललित मोहन जोशी आदि ग्रामीणों ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग से सड़क में हॉटमिक्स करने की मांग की जा चुकी है। लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

वर्जन-

बनलेख-ललुआपानी रोड सुधारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। बीच में कोरोना के चलते निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। शीघ्र सड़क की मरम्मत कर बरसात के बाद हॉटमिक्स का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - एमसी पांडेय, ईई लोनिवि चम्पावत

chat bot
आपका साथी