शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बैराज पर अलर्ट, वाहनों की आवाजाही पर लगाया प्रतिबंध

चम्पावत में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बैराज पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 05:18 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:11 AM (IST)
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बैराज पर अलर्ट, वाहनों की आवाजाही पर लगाया प्रतिबंध
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बैराज पर अलर्ट, वाहनों की आवाजाही पर लगाया प्रतिबंध

बनबसा, जेएनएन : पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से शारदा नदी और हुड्डी नदी पूरे उफान पर है। वहीं शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक पार होने के बाद रेड अलर्ट घोषित कर बैराज में वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

सिंचाई विभाग के देवेन्द्र बाबू ने बताया कि पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे शारदा नदी का जलस्तर एक लाख सात हजार, दोपहर 12 बजे एक लाख 52 हजार और सायं तीन बजे एक लाख 78 हजार क्यूसेक पहुंच गया। बताया कि नदी में पानी एक लाख क्यूसेक पार होने के बाद बैराज में सभी तरह के वाहनों की आवाजाही को बंद कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी