अस्मिता संस्था ने की पिकनिक स्पॉट की सफाई

सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही अस्मिता संस्था द्वारा शनिवार को आठ मील पिकनिक स्पॉट में सफाई अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:14 AM (IST)
अस्मिता संस्था ने की पिकनिक स्पॉट की सफाई
अस्मिता संस्था ने की पिकनिक स्पॉट की सफाई

चम्पावत, जेएनएन : सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही अस्मिता संस्था द्वारा शनिवार को आठ मील पिकनिक स्पॉट में सफाई अभियान चलाया। संस्था के सदस्यों ने आठ मील में लोगों द्वारा फैलाए गए कूड़े को एकत्रित कर कूड़े का निस्तारण किया।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित आठ मील पिकनिक स्पॉट पर पर टनकपुर, बनबसा सहित खटीमा व बरेली तक से भी लोग पिकनिक मनाने अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ आते तो हैं लेकिन पिकनिक मनाने के बाद कूड़ा वहीं छोड़ कर चले जाते हैं। कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने तथा पिकनिक स्पॉट की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए अस्मिता संस्था ने अपने सदस्यों की मदद से पिकनिक स्पॉट की सफाई की गई व लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। संस्था ने पांच बोरी कूड़ा एकत्रित किया, जिसमें प्लास्टिक व काच की बोतलों को कबाड़ी की दुकान में दिया गया ताकि कूड़े का सही निस्तारण हो सके। संस्था के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया उनकी संस्था द्वारा लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए एक छोटा सा प्रयास किया गया है जिससे अन्य लोग भी इस पिकनिक स्पॉट की सुंदरता को बनाए रखे और प्रकृति का आनंद लें। सफाई करने वालों में संस्था के सदस्य मनोज उर्फ मोनू, किरन, दुर्गेश, कुसुम शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी