अंगद-रावण संवाद तक की लीला का हुआ नेपथ्य वाचन

संवाद सहयोगी लोहाघाट नगर की रामलीला के आठवें दिन अंगद रावण संवाद तक की लीला का नेपथ्य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:58 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:13 PM (IST)
अंगद-रावण संवाद तक की लीला का हुआ नेपथ्य वाचन
अंगद-रावण संवाद तक की लीला का हुआ नेपथ्य वाचन

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नगर की रामलीला के आठवें दिन अंगद रावण संवाद तक की लीला का नेपथ्य वाचन किया गया। शनिवार की देर शाम समिति जुड़े लोगों ने भागवान राम की स्तुति के साथ लीला का शुभारंभ किया। शिक्षक नरेश राय ने लीला का वाचन किया। इस दौरान गोविंद वर्मा, आनंद पुजारी, जीवन कलौनी, प्रेमलाल साह, जीवन गहतोड़ी, मुकेश साह, मनोज शाह, कैलाश बगौली, संजय फत्र्याल, ईश्वरी लाल साह, जगदीश जोशी, दीपक सुतेड़ी, क्षितिज जुकरिया आदि लोग मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि कोविड के चलते इस बार रामलीला का सजीव मंचन नहीं किया जा रहा है। बताया कि परम्परा का निर्वहन करने के लिए प्रतिदिन राम स्तुति के बाद राम कथा का वाचन किया जा रहा है। ========= रामलीला कमेटी ने सुंदरकाड पाठ का आयोजन कर निभाई परंपरा

संवाद सहयोगी, टनकपुर : नव युवक रामलीला कमेटी ने दशहरे पर रविवार को सुंदरकाड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान कोविड के नियमों का पालन किया गया। यहां प्रतिवर्ष दशहरे के दिन रावण, मेघनाथ, कुम्भकर्ण के विशालकाय पुतलों दहन किया जाता था लेकिन इस बार कोविड के कारण न तो रामालीला का आयोजन हो पाया और न ही पुतलों का दहन किया गया। परम्परा का निर्वहन करते हुए कमेटी ने दशहरा पर्व पर सुंदरकाड पाठ का आयोजन किया। कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल ने बताया कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। अगर अगले वर्ष महामारी से निजात मिली तो कमेटी भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन करेगी। इस मौके पर संरक्षक संजय अग्रवाल, मनोज प्रजापति, विपिन गुप्ता, मयंक पंत, अतुल शारदा, संजय गर्ग, विशाल अग्रवाल, अमित वर्मा, डिगर देव, अंकुर टंडन, नीरज सिंह, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी