देवीधुरा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को देवीधूरा में रैली निकाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 05:21 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:00 AM (IST)
देवीधुरा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
देवीधुरा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

जेएनएन, लोहाघाट, टनकपुर : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को देवीधुरा में रैली निकाल प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। आम आदमी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता राजेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में देवीधूरा मंदिर परिसर में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने देवीधुरा बाजार के विभिन्न मार्गो से रैली निकाल नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त मुख्यमंत्री को अभी तक इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान मनोज कठायत, पंकज जोशी, तस्ण बिष्ट, गोपाल आर्या, कमल बिष्ट, गोपाल बिष्ट,जीवन बिष्ट, विजय भट्ट, चंदन सिंह, प्रताप बिष्ट, विपिन बहुगुणा आदि लोग मौजूद रहे।

टनकपुर : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे की माग को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता दीपक चंद्र भट्ट ने कहा कि राच्य में भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश की जनता को जीरो टालरेंस के नाम पर बरगलाती रही है। उत्तराखंड के इतिहास में यह पहला मामला है जब किसी मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए भ्रष्ट्राचार के आरोप लगे और कोर्ट ने सीबीआइ जाच के आदेश दिए हो। प्रदर्शन करने वालों में कुमाऊं टैक्सी महासंघ के संरक्षक नारायण सिंह गैंड़ा, टुकटुक एसोसिएशन के प्रातीय अध्यक्ष प्रवीण त्यागी, वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश गुप्ता, हमीदुल रहमान, उस्मान हुसैन, संदीप मलिक, वीरेंद्र कुमार दुबे आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी