यात्री भी लेते रहे चुनाव नतीजों की जानकारी

संवाद सहयोगी गोपेश्वर चमोली जिले में लोकसभा चुनावों की मतगणना के दौरान गहमागहमी का माहौल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 06:25 AM (IST)
यात्री भी लेते रहे चुनाव  नतीजों की जानकारी
यात्री भी लेते रहे चुनाव नतीजों की जानकारी

गोपेश्वर: चमोली जिले में लोकसभा चुनावों की मतगणना के दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। यात्री भी होटलों और रेस्टोरेंट में जाकर टेलीविजन के माध्यम से देश की स्थिति जानने में लगे रहे। स्थानीय लोग भी घरों में पल-पल की जानकारी लेते दिखे। बढ़त के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता मिठाई बांटकर उत्साहित दिखे। जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ नगर में विजय जुलूस निकाला। नंदप्रयाग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को खीर खिलाकर जीत का जश्न मनाया। जिले में लोकसभा चुनाव की जानकारी लेने के लिए लोग घरों में ही रहकर टेलीविजन पर जानकारी लेते दिखे, जिससे सड़कों व कार्यालयों में भीड़ कम दिखी। यात्री भी वाहन रोककर लोगों से जानकारी लेते दिखे। भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने जनता का आभार जताया है। भाजपा के विजय जुलूस में जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल तारादत्त थपलियाल, टीका प्रसाद मैखुरी, अरुण मैठाणी, रमेश मैखुरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी