चमोली के पोखरी में चट्टान टूटने से मनरेगा में मजदूरी कर रही महिला की मौत, एक घायल

चमोली जिले के पोखरी में चट्टान टूटने से चोटिल एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्‍य घायल हो गई। बताया जा रहा है कि मनरेगा से रास्ता निर्माण का कार्य चल रहा था इसी दौरान चट्टान टूट गई। घटना रविवार शाम की है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 06:12 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 10:21 PM (IST)
चमोली के पोखरी में चट्टान टूटने से मनरेगा में मजदूरी कर रही महिला की मौत, एक घायल
चमोली के पोखरी में चट्टान टूटने से चोटिल एक महिला की मौत हो गई जबकि, एक अन्‍य घायल हो गई।

संवाद सूत्र, पोखरी: चमोली के पोखरी में मनरेगा से पैदल रास्ता निर्माण के दौरान चट्टान से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मजदूरी कर रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर घायल है। घायल को श्रीनगर रेफर किया गया है।

ग्रामसभा बीणा मल्ला में रोजगार गारंटी योजना के तहत काम चल रहा था। इस बीच काम करते हुए दो महिलाओं पर चट्टान से पत्थर गिर गए । बताया गया कि पत्थर से चोटिल 30 वर्षीय रोशनी देवी बत्र्वाल पत्नी कपिल बत्र्वाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, 44 वर्षीय सुनीता देवी बुरी तरह घायल हो गई। ग्रामीणों ने 108 की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी पोखरी लाया गया। जहां चिकित्सक डा. सलमान खान ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे श्रीनगर रेफर किया है। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस के नायब तहसीलदार हिम्मत ङ्क्षसह रौतेला व राजस्व उपनिरीक्षक विजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बताया गया कि रास्ता निर्माण के दौरान अन्य मजदूर भी कार्य कर रहे थे। पत्थर गिरने के दौरान उन्होंने भाग कर जान बचाई।

मैक्स दुर्घटना में तीन घायल

सतपुली: सतपुली-दुधारखाल-रिखणीखाल मोटर मार्ग पर हुई मैक्स दुर्घटना में दो किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को हंस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ग्राम कठवाड़ा निवासी संदीप ङ्क्षसह अपनी मैक्स में घर से बसई की ओर आ रहा था। मैक्स में बारह वर्षीय मोहित प्रसाद और तेरह वर्षीय साहिल भी सवार थे। इस दौरान गांव से कुछ दूर कठवाड़ा मंदिर के समीप एक मोड़ पर मैक्स अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में चालक व दोनों किशोर घायल हो गए। तीनों को सतपुली के हंस चिकित्सालय में लाकर भर्ती किया गया है। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। (संसू)

chat bot
आपका साथी