सही दाम में बिकेगा मंडुवा और झंगोरा

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को उचित दाम मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:04 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:05 AM (IST)
सही दाम में बिकेगा  मंडुवा और झंगोरा
सही दाम में बिकेगा मंडुवा और झंगोरा

गोपेश्वर: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को मंडुवा एवं झंगोरे का अब उचित मूल्य मिलेगा। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के अन्तर्गत जिले में गठित सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों से उचित मूल्य पर मंडुवा एवं झंगोरा क्रय किया जाएगा।

इन उत्पादों के क्रय के लिए संघ ने जनपद चमोली में मंडुवा एवं झंगोरा खरीद के लिए पांच क्रय केन्द्र खोले हैं। जिले में नारायणबगड, गैरसैंण, थराली, दशोली ब्लाक के छिनका तथा कर्णप्रयाग ब्लाक के ढुंगल्वाली में क्रय केन्द्र बनाया गया है। सहकारी संघ ने मंडुवा एवं झंगोरा क्रय के लिए दरें भी निर्धारित की है। (संस)

chat bot
आपका साथी