शिविर में बनाए जाएंगे दिव्यांगों के प्रमाण पत्र

समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर लगाकर प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:45 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:45 PM (IST)
शिविर में बनाए जाएंगे  दिव्यांगों के प्रमाण पत्र
शिविर में बनाए जाएंगे दिव्यांगों के प्रमाण पत्र

गोपेश्वर: समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर लगाकर प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि 26 अक्टूबर को विकासखंड जोशीमठ तथा 29 अक्टूबर को राजकीय इंटर कालेज कर्णप्रयाग में दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। बताया कि इन शिविरों में जिन दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, चिकित्सा विभाग की ओर से उनके अस्थि रोग एवं नेत्र रोग से संबंधित दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र, विशिष्ट पहचान पत्र का पंजीकरण भी किया जाएगा। राष्ट्रीय दिव्यांग सशक्तीकरण संस्थान देहरादून की ओर से पात्र दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, बैशाखी, कान की मशीन, चश्मे, छड़ी एवं कैलीपर्स का निश्शुल्क वितरण किया जाएगा। (संस)

chat bot
आपका साथी