गोपेश्वर पहुंची बस तो लोगों ने किया स्वागत

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: न्यायालय के आदेश से परिवहन निगम की नैनीताल गोपेश्वर बस सेवा शुरू हुई

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 11:39 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 11:39 PM (IST)
गोपेश्वर पहुंची बस तो  लोगों ने किया स्वागत
गोपेश्वर पहुंची बस तो लोगों ने किया स्वागत

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: न्यायालय के आदेश से परिवहन निगम की नैनीताल गोपेश्वर बस सेवा शुरू हुई तो बस के गोपेश्वर पहुंचने पर लोगों ने चालक, परिचालक का माल्यार्पण कर सवार यात्रियों का स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने इसे जनता की जरूरत के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

गौरतलब है कि उप्र के दौर में गोपेश्वर से नैनीताल तक परिवहन निगम की बस सेवा नियमित थी, लेकिन राज्य निर्माण के बाद यह बंद हो गई। स्थानीय लोगों की मांग पर 2007 में यह बस सेवा फिर शुरू की गई, लेकिन दो साल चलने के बाद फिर बस सेवा बंद कर दी गई। गोपेश्वर से नैनीताल तक कोई भी सीधी बस सेवा न होने के कारण लोगों को दिक्कतें होनी स्वाभाविक थी। पर्यटन नगरी के साथ साथ उच्च न्यायालय होने के कारण इस बस सेवा की जरूरत ज्यादा महसूस की गई। बस सेवा को शुरू करने के लिए द्वाराहाट निवासी सुरेंद्र शाह लगातार पत्राचार कर रहे थे। उच्च न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए सरकार को तत्काल बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे। सरकार ने न्यायालय के आदेशों पर बस सेवा मंगलवार से शुरू कर दी गई है। नैनीताल से परिवहन निगम की बस सवारियों को लेकर जैसे ही गोपेश्वर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने बस चालक, परिचालक सहित सुरेंद्र शाह व यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता हरीश पुजारी, पूर्व डीजीसी किशन सिंह फस्र्वाण, मनोज भट्ट, महेंद्र ¨सह सहित कई लोग उपस्थित थे।

फोटो। 11 जीओपीपी 6

कैप्शन। गोपेश्वर में माल्यार्पण कर बस सेवा का स्वागत करते लोग। जागरण

chat bot
आपका साथी