उत्तरों-लंगासू में जलसंकट से उपभोक्ता परेशान

विकासखंड कर्णप्रयाग के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल योजनाओं की स्थिति खस्ताहाल है। वहीं बदरीनाथ राजमार्ग के लंगासू-उत्तरों बाजार में बीते चार दिन से पानी आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं आने वाले समय में चारधाम यात्रा शुरू होने पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी जल संकट से जूझना पड़ सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:28 PM (IST)
उत्तरों-लंगासू में जलसंकट से उपभोक्ता परेशान
उत्तरों-लंगासू में जलसंकट से उपभोक्ता परेशान

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग: विकासखंड कर्णप्रयाग के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल योजनाओं की स्थिति खस्ताहाल है। वहीं बदरीनाथ राजमार्ग के लंगासू-उत्तरों बाजार में बीते चार दिन से पानी आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं आने वाले समय में चारधाम यात्रा शुरू होने पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी जल संकट से जूझना पड़ सकता है।

क्षेत्र पंचायत वार्ड उत्तरों-लंगासू, लंगासू टीचर कालोनी में जारी पेयजल समस्या को लेकर कई बार जल संस्थान व एनएच अधिकारियों से संपर्क कर पत्राचार किया गया। लेकिन, कुछ दिन वैकल्पिक व्यवस्था के बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्तरों अंजना देवी ने कहा कि यदि जल्द पेयजल समस्या का निदान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। उपभोक्ता भुवन मैखुरी, संजय, पुष्कर, राम सिंह, ताजवर सिंह, भरत सिंह, दिनेश सिंह, गणपति, सतीश ने कहा कि उत्तरों-लंगासू बाजार में पेयजल लाइन टूटने से समस्या बनी है। वहीं सड़क से ऊपर रहने वाले उपभोक्ता बीते एक साल से जल संकट का सामना कर रहे हैं, जबकि उपभोक्ताओं को बिना पानी आपूर्ति बिल थमाए गए हैं। इनमें से अधिकांश बिल की राशि अदा कर चुके हैं। वहीं जल संकट से 200 से अधिक आबादी प्रभावित है। इस संबध में जल संस्थान के सहायक अभियंता जेएस बिष्ट ने बताया जल संकट संबंधी शिकायत उनके संज्ञान में नहीं है। आलवेदर सड़क पर जारी कार्य के चलते वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी पहुंचाया जा रहा है। छह गांव के 200 परिवार के सामने पेयजल संकट

सिमली: चट्टान दरकने के बाद हुए भूस्खलन से टटासू पेयजल योजना पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। इससे छह गांवों के 200 से अधिक परिवारों के सामने पेयजल संकट पैदा हो गया है।

लाइन क्षतिग्रस्त होने से टटासू, सैंण, विद्यापीठ, न्यू डिम्मर, सिमली बाजार आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीण अपनी प्यास बुझाने के लिए पिडर नदी से पानी ढ़ो रहे हैं। ग्राम प्रधान डिम्मर राखी डिमरी ने कहा कि चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। जल संस्थान के अवर अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि कर्मचारी क्षतिग्रस्त पेयजल लाईन की मरम्मत में जुट गए हैं। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। (संसू)

chat bot
आपका साथी