पुलिस ने किया वाहन चालक को गिरफ्तार, वाहन सीज

संवाद सहयोगी गोपेश्वर जोशीमठ में लापरवाही से वाहन चलाकर एक व्यक्ति को टक्कर मारकर गं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 04:23 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 04:23 PM (IST)
पुलिस ने किया वाहन चालक को गिरफ्तार, वाहन सीज
पुलिस ने किया वाहन चालक को गिरफ्तार, वाहन सीज

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: जोशीमठ में लापरवाही से वाहन चलाकर एक व्यक्ति को टक्कर मारकर गंभीर चोट पहुंचाने वाले ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। वाहन को सीज कर दिया है।

जोशीमठ के ग्राम भेना निवासी गीता देवी ने थाना जोशीमठ में तहरीर देकर ट्रक चालक पर भाई देव शर्मा को टक्कर मारने के आरोप लगाए थे। मामले में छानबीन के बाद पुलिस ने डंपर चालक मोहित नेगी निवासी देवीधार हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया है। ट्रक संख्या यूके 07सीबी-6091 को सीज कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी