पेट्रोल पंप पर लगा रहा एक घंटे तक जाम

यात्रा सीजन शुरू होने से पहले ही जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जाम लगना शुरू हो गया है। पेट्रोल पंप पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगने से राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:07 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:07 PM (IST)
पेट्रोल पंप पर लगा रहा एक घंटे तक जाम
पेट्रोल पंप पर लगा रहा एक घंटे तक जाम

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: यात्रा सीजन शुरू होने से पहले ही जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जाम लगना शुरू हो गया है। पेट्रोल पंप पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगने से राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में पुलिस टीम ने मौके पर जाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जाम की समस्या कोई नई बात नहीं है। यात्रा सीजन के दौरान तो मुख्यालय के अधिकतर स्थानों पर जाम आम बात रहती है, लेकिन यात्रा सीजन शुरू होने से पहले ही नगर के पेट्रोल पंप पर जाम लगना शुरू हो गया है। यहां आएदिन जाम लगने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें होती हैं। जिस स्थान पर पेट्रोल पंप बना है, वहां पर संकरी जगह है। यहीं से अधिकतर कार्यालयों को जाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के वाहनों की आवाजाही होती है। यात्रा सीजन के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ जाने वाले यात्री वाहन इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। लंबे समय से पेट्रोल पंप को इस स्थान से अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग भी की जा रही है। लेकिन, प्रशासन की ओर से अभी तक मसले पर कोई कार्रवाई न किए जाने से भी पेट्रोल पंप पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। कांग्रेस नेता तेजवीर कंडेरी ने कहा कि पेट्रोल पंप को इस स्थान से अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग नगरवासी लंबे समय से कर रहे हैं। इसके लिए नए बस अड्डे की जमीन को भी पूर्व में प्रस्तावित किया गया था। लेकिन, प्रशासन की ओर से इस मांग पर लंबे समय बाद भी कार्रवाई न किए जाने से पेट्रोल पंप मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो रही है।

chat bot
आपका साथी