जवान का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार

गैरसैंण विकासखंड के (मालईगांव) निवासी 13वीं असम यूनिट में मणिपुर (तैलूंन) में तैनात नायब सूबेदार रविंद्र सिंह नेगी का गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ अलकनंदा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:35 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 10:35 PM (IST)
जवान का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
जवान का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग: गैरसैंण विकासखंड के (मालईगांव) निवासी 13वीं असम यूनिट में मणिपुर (तैलूंन) में तैनात नायब सूबेदार रविंद्र सिंह नेगी का गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ अलकनंदा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर आइटीबीपी गौचर के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम सलामी दी। तहसील कर्णप्रयाग के प्रभारी तहसीलदार मानवेंद्र बत्र्वाल ने भी जवान को पुष्पांजलि अर्पित की।

कैप्टन रणजीत सिंह नेगी के पुत्र नायब सूबेदार रविंद्र सिंह नेगी का 18 जनवरी को मणिपुर में कार हादसे में निधन हो गया था। गुरुवार को नायब सूबेदार राम सिंह 13वीं असम बटालियन हेडक्वाटर तैलून एवं नायब तहसीलदार कर्णप्रयाग मानवेंद्र बत्र्वाल नायब सूबेदार रवींद्र सिंह नेगी का शव लेकर मालई गांव पहुंचे तो पूरा गांव भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठा। हालांकि जवान के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों की आंखें भी नम थी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नायब सूबेदार रविंद्र सिंह नेगी का शव अलकनंदा के तट पर ले जाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। जवान के शव को उनके बड़े बेटे जयकृत ने मुखाग्नि दी। 30 नवंबर 1971 को जन्मे नायब सूबेदार रविंद्र सिंह पुत्र कै. रणजीत सिंह नेगी चार भाई-बहनों में सबसे बडे़ थे और पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा नैणी, नंदासैंण के बाद पूना व दिल्ली में हुई। रविंद्र सिंह नेगी 4 अप्रैल 1995 को असम राइफल्स की 13वीं यूनिट में भर्ती हुए थे।

इस अवसर पर राजस्व उपनिरीक्षक कर्णप्रयाग हरीश पोखरियाल, प्रधान ताजवर सिंह, बलवीर सिंह, त्रिलोक सिंह, गोविन् द्रसिंह, विक्रम सिंह, हरेंद्र चौधरी, मनोज चौहान, अवतार सिंह, केदारदत्त, बिरेंद्र सिंह, मोहन सिंह भंडारी, समीर मिश्रा, हरिकृष्ण भट्ट, हरीश चौहान, सुभाष रावत, समीर मिश्रा, उमेश खंडूरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी