स्वयं सहायता समूहों को दी दो-दो हजार प्रोत्साहन राशि

ग्राम्य विकास विभाग के सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत जिले में गठित सभी स्वयं सहायता समूहों को दो-दो हजार की प्रोत्साहन राशि के चैक वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 09:58 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 09:58 PM (IST)
स्वयं सहायता समूहों को दी दो-दो हजार प्रोत्साहन राशि
स्वयं सहायता समूहों को दी दो-दो हजार प्रोत्साहन राशि

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: ग्राम्य विकास विभाग के सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत जिले में गठित सभी स्वयं सहायता समूहों को दो-दो हजार की प्रोत्साहन राशि के चैक वितरित किए गए। पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों ने पारम्परिक मांगल गीत, झुमेलो एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बदरीनाथ विधायक भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका रही है और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ग्राम्य विकास के माध्यम से समूहों में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन के तौर पर दो-दो हजार की धनराशि दी जा रही है। साथ ही उन्नत ग्राम संगठनों को भी पांच लाख तक ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

परियोजना निदेशक प्रकाश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जिले में 1838 स्वयं सहायता समूहों गठित है। इस योजना के तहत प्रत्येक समूह को डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खातों में दी गई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विक्रम वत्र्वाल, ब्लाक प्रमुख कर्णप्रयाग चंद्रेश्वरी रावत, ब्लाक प्रमुख घाट भारती देवी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चन्द्रकला तिवारी सहित अपर परियोजना निदेशक तारा हयांकी मौजूद रही। कार्यक्रम संचालन खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी ने किया।

फोटो 29 जीओपीपी 3

कैप्श- गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित अमृत महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती जनजाति की महिलाएं । जागरण

chat bot
आपका साथी