श्रीराम मंदिर निर्माण को मांगा सहयोग

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को सहयोग राशि जुटाने के लिए देशभर में निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से शुरू होगा जो पांच फरवरी तक चलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 09:46 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 09:46 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण को मांगा सहयोग
श्रीराम मंदिर निर्माण को मांगा सहयोग

जागरण टीम, गढ़वाल: अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को सहयोग राशि जुटाने के लिए देशभर में निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से शुरू होगा, जो पांच फरवरी तक चलेगा। इससे पहले श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण समर्पण समिति के नेतृत्व में रविवार को जगह-जगह श्री राम मंदिर निधि अभियान रथ का स्वागत किया गया। इस रथ में प्रचार सामग्री और कूपन रखे गए हैं।

पौड़ी: श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण समर्पण समिति के तत्वावधान में रविवार को हिदू वादी संगठनों ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शहर में निधि समर्पण अभियान के तहत शोभा यात्रा निकाली। श्रीनगर रोड से शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान बस स्टेशन, माल रोड़, एजेंसी चौक, अपर बाजार होते हुए पालिका कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान भाजपा, विहिप, अभाविप से जुड़े कार्यकर्ताओं ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्पित होकर सभी को अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। यहां इसके लिए कार्यालय भी खोला गया। इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह असवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र जुयाल, ओपी जुगरान, मातंग मलासी, आशीष जदली, अनूप देवरानी, संजय रावत, क्रांति किशोर नेगी, जगत किशोर थपलियाल, राजकुमार पोरी, कोमल, भुवन डोभाल, ऊषा थपलियाल, मयूर भट्ट आदि शामिल थे।

रुद्रप्रयाग: अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण को सहयोग राशि जुटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी, ताकि समाज के हर परिवार से सहयोग राशि एकत्रित हो सके। इसके लिए सिलगढ़ क्षेत्र स्थित कुष्मांडा प्रांगण में मंदिर समिति के अध्यक्ष महंत धर्मानन्द महाराज की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हर घर से समर्पण के लिए टोलियां गठित की गई। साथ ही भाजपा संगठन के लिए स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रमुख धर्मेंद्र लाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्थापना दिवस प्रमुख दीनदयाल रावत, हरेला पर्व प्रमुख शांति देवी, दीनदयाल उपाध्याय जयंती प्रमुख विशाल भट्ट, राज्य स्थापना दिवस प्रमुख यशबीर चौहान को बनाया गया। बैठक में मुख्य वक्ता जिला युवा मोर्चा प्रभारी ओमप्रकाश बहुगुणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष शक्ति केन्द्र संयोजक विनोद मैठाणी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दरम्यान जख्वाल, मंडल महामंत्री यशबीर चौहान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं भाजपा के शक्ति केंद्र बसुकेदार में आयोजित बैठक में भाजपा को मजबूत करने करने पर जोर दिया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, नागजगई शक्ति केंद्र पर महिला मोर्चा अध्यक्ष कुंवरी बर्तावाल एवं भीरी शक्ति केन्द्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने विचार व्यक्त किए।

गोपेश्वर: श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत रविवार को सगर गांव के सकलेश्वर महाराज सुरेशानन्द जी की उपस्थिति व व्यास महादेव भट्ट के मंत्रोचार से जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। प्रांत सह अभियान प्रमुख पवन और चमोली जिला अभियान प्रमुख अतुल शाह ने कहा कि हर हिदुस्तानी के आराध्य प्रभु राम हैं और उम्मीद है कि प्रत्येक व्यक्ति अपना पूर्ण सहयोग भगवान के मंदिर निर्माण में देगा। इस अवसर पर विभाग संघ चालक राजेंद्र भंडारी, जिला संघ चालक राजेंद्र पंत, जिला अभियान प्रमुख अतुल शाह, सह जिला अभियान प्रमुख डॉ. दिनेश सती, अनूप पुरोहित, विहिप के जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी, विभाग मंत्री विहिप पवन राठौर, शाति प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी