बदरी विशाल के दर्शन कर जोशीमठ लौटी छड़ी यात्रा

छड़ी यात्रा दशनामी जूना अखाड़ा के संतों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर लौट आया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:29 PM (IST)
बदरी विशाल के दर्शन कर  जोशीमठ लौटी छड़ी यात्रा
बदरी विशाल के दर्शन कर जोशीमठ लौटी छड़ी यात्रा

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: छड़ी यात्रा दशनामी जूना अखाड़ा के संतों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। छड़ी यात्रा बदरीनाथ से लौटकर रात्रि विश्राम के लिए जोशीमठ पहुंची है।

आदि गुरु शंकराचार्य की परंपरा को निभाने के लिए प्रतिवर्ष छड़ी यात्रा का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा ढाई हजार वर्ष से चली आ रही है। छड़ी यात्रा में दशनामी जूना अखाड़ा के साधु-संतों ने भाग लिया। यात्रा में आए साधु-संतों ने बदरीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके बाद छड़ी यात्रा जोशीमठ पहुंची। यहां पर स्थानीय साधु संतों व स्थानीय निवासियों ने छड़ी यात्रा में पहुंचे साधु संतों का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी