सैनिक कल्याण मंत्री जोशी पहुंचे देवाल के सवाड़ गांव

सैनिक सम्मान यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीमांत जनपद चमोली के देवाल विकासखंड स्थित दूरस्थ गांव सवाड़ गांव पहुंचकर पार्टी कार्यकत्र्ताओं व ग्रामीणों के साथ यात्रा को भव्य बनाने के लिए बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:15 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:15 PM (IST)
सैनिक कल्याण मंत्री जोशी पहुंचे देवाल के सवाड़ गांव
सैनिक कल्याण मंत्री जोशी पहुंचे देवाल के सवाड़ गांव

संवाद सूत्र, देवाल: सैनिक सम्मान यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीमांत जनपद चमोली के देवाल विकासखंड स्थित दूरस्थ गांव सवाड़ गांव पहुंचकर पार्टी कार्यकत्र्ताओं व ग्रामीणों के साथ यात्रा को भव्य बनाने के लिए बैठक की।

सैनिक सम्मान यात्रा में दस हजार कार्यकत्र्ता सवाड़ गांव शामिल होने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले सैनिक कल्याण मंत्री ने अमर शहीद सैनिक स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बैठक की अध्यक्षता करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 21 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री सवाड़ गांव पहुंचेंगे। और देहरादून में बन रहे पांचवे सैनिक धाम के लिए सवाड़ से कलश में मिट्टी भरकर ले जाएंगे।

पूर्व दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार की और सैनिक सम्मान यात्रा की संपूर्ण जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के कोआर्डिनेटर दलवीर सिंह दानु को दी गई। क्षेत्र प्रमुख दर्शन दानू ने सवाड़ गांव में बनी विश्राम गृह को फर्नीचर देने की मांग मंत्री के सामने रखी। मंत्री ने फर्नीचर देने की घोषणा की है। सामाजिक कार्यकत्र्ता आलम सिंह बिष्ट ने सवाड़ केंद्रीय विद्यालय का शासनादेश जारी करने और गांव में सैनिक संग्रहालय बनाने की मांग रखी। क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी ने कहा कि सवाड़ गांव से सैनिक सम्मान यात्रा निकलना हमारा सौभाग्य है। इस मौके पर बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, वेद प्रमुख दर्शन दानू, थराली के पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, नारायण बगड़ के प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, गिरीश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष शीतल सिंह, महामंत्री उमेश मिश्रा, गिरीश चंदोला, नंदी कुनियाल, जिला पंचायत सदस्य आशा भगोला, सुरेंद्र सिंह खत्री, सोहन सिंह खत्री, नरेंद्र भारती, मौजूद थे।

फोटो- देवाल विकासखंड के सवाड़ गांव में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी। जागरण

chat bot
आपका साथी