टॉफी रेस में रिद्धि, रीतिका आरूष व वैष्णवी अव्वल

संवाद सूत्र कर्णप्रयाग एसजीआरआर कर्णप्रयाग जयकंडी की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 06:39 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 06:18 AM (IST)
टॉफी रेस में रिद्धि, रीतिका  आरूष व वैष्णवी अव्वल
टॉफी रेस में रिद्धि, रीतिका आरूष व वैष्णवी अव्वल

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग : एसजीआरआर कर्णप्रयाग जयकंडी की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन टॉफी रेस में रिद्धि, रीतिका, आरूष फस्र्वाण, वैष्णवी व शुभम अपने-अपने वर्गो में अव्वल रहे। जबकि अवनी, अंशिका, रॉबिन, आजनेय व जानवी दूसरे व आरोही, रुद्रप्रताप, दिव्यांश, शौर्य सती व आयुष तीसरे स्थान पर रहे।

जूडो प्राथमिक बालक वर्ग में भाभा सदन के आयुष रावत, जूनियर में रामानुजम सदन के सार्थक सती व सीनियर में रामानुजम सदन के आदित्य विजयी रहे। वहीं बालिका वर्ग में रमन सदन की दिव्या, जूनियर में आर्यभट्ट सदन की रेणु व सीनियर में भाभा सदन की कविता जीतीं। वॉलीबाल जूनियर बालिका वर्ग में रामानुजम सदन ने रमन सदन को तथा सीनियर बालिका में रमन सदन ने रामानुजम सदन को पराजित किया। जबकि जूनियर बालक वर्ग में भाभा सदन ने रामानुजम सदन को हराया। फुटबॉल प्राथमिक बालक वर्ग में रामानुजम सदन ने भाभा सदन तथा जूनियर में रामानुजम सदन ने आर्यभट्ट सदन व सीनियर वर्ग में रामानुजम ने भाभा सदन को हराया। प्राथमिक बालक वर्ग के शतरंज में आर्यभट्ट सदन के तरूण रावत ने रमन सदन के पीयूष कुंवर तथा जूनियर में भाभा सदन के वैभव पंत ने रामानुजम सदन के ऋषभ डिमरी को हराया। जबकि सीनियर में भाभा सदन के धु्रव रावत ने रमन सदन के राहुल कुमार को मात दी। वहीं प्राथमिक बालिका वर्ग में भाभा सदन की नीलम राणा ने आर्यभट्ट की अनुष्का पंत और जूनियर में भाभा सदन की आंचल ने आर्यभट्ट की महक को हराया। प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में व्यायाम शिक्षक बीएन कुनियाल, केशव चंद्र, दिनेश बहुगुणा, संदीप पुंडीर, हेम चंद्र, सुमन कुमार, गंभीर सिंह, जितेंद्र, सीमा बत्र्वाल, पूजा डिमरी, अंजली, संगीता, रितु मैठाणी, संगीता पंवार, रश्मि खंडूड़ी, अलका तिवारी आदि का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी