बारिश से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ी ठंड

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग : गुरुवार व शुक्रवार सांय क्षेत्र में एकाएक बदले मौसम के मिजाज से ऊंचाई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 07:37 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 07:37 PM (IST)
बारिश से ऊंचाई वाले  क्षेत्रों में बढ़ी ठंड
बारिश से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ी ठंड

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग : गुरुवार व शुक्रवार सांय क्षेत्र में एकाएक बदले मौसम के मिजाज से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड शुरू हो गई है। देवाल, गैरसैंण की ऊंचाई वाले स्थानों पर एकाएक बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

बारिश के चलते तहसील कर्णप्रयाग, आदिबदरी व नारायणबगड़ में विद्युत लाईन में आए तकनीकि खराबी से दर्जनों गांव गुरुवार रात अंधेरे में रहे वहीं नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग में भी दिनभर बिजली की आंखमिचौनी से उपभोक्ता परेशान रहे। नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग से लगे सेमी-देवतोली सहित नौटी क्षेत्र के कनोठ, झुरकंडे, कल्याणी, बडेथ, भटक्वाली सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में गुरुवार से ठप हुई विद्युत आपूर्ति को ऊर्जा निगम बहाल नहीं कर पाया है।

विद्युत वितरण उपखंड कर्णप्रयाग के सहायक अभियंता जॉनी कुमार ने बताया कि नौटी सहित आदिबदरी, नारायणबगड़ में 132 केवी विद्युत आपूर्ति सिमली पावर स्टेशन से होती है जिसके लिए श्रीनगर विद्युत स्टेशन से संपर्क किया जा रहा है और कपीरी क्षेत्र सहित नारायणबगड़ व आदिबदरी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है शीघ्र ही नौटी क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। चमोली में दूसरे दिन भी हुई बारिश व बर्फबारी

गोपेश्वर : सीमांत चमोली जिले की ऊंची चोटियों पर दूसरे दिन भी हल्की बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

शुक्रवार को श्री बदरीनाथ धाम के अलावा जोशीमठ की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। गोपेश्वर, चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ में बारिश होने के बाद लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हुआ। बारिश से भूस्खलन जोनों पर मलबा आने से यात्रियों को भी दिक्कतें हुई।

chat bot
आपका साथी