बारिश के बाद अभी भी नहीं हुई तीन सड़कें सुचारू

संवाद सहयोगी गोपेश्वर चमोली जिले में आपदा के बाद से अभी तक तीन सड़कें नहीं खुल पाई हैं। ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:02 PM (IST)
बारिश के बाद अभी भी  नहीं हुई तीन सड़कें सुचारू
बारिश के बाद अभी भी नहीं हुई तीन सड़कें सुचारू

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: चमोली जिले में आपदा के बाद से अभी तक तीन सड़कें नहीं खुल पाई हैं। हालात यह है कि जो सड़कें खुली भी है वे इतनी खतरनाक हैं कि इस पर आवाजाही के दौरान हर वक्त खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में आपदा से स्थिति सामान्य होने में अभी लंबा समय लग सकता है।

चमोली जिला मुख्यालय को पोखरी विकासखंड से जोड़ने वाले गोपेश्वर पोखरी मोटर मार्ग तीन महीने से बंद है। इस सड़क पर तीन जगहों में भारी भूस्खलन से सड़क बाधित है। इसके अलावा आपदा प्रभावित उस्तोली सरपाणी सहित दो सड़कें अन्य भी बंद हैं। अक्टूबर माह में बारिश नहीं होने से जिले की स्थिति सामान्य है। परंतु प्रमुख सड़कों के न खुलने से 20 हजार से अधिक आबादी को दिक्कतें हो रही है। पोखरी क्षेत्र के लोग कर्णप्रयाग पोखरी होते हुए विकासखंड मुख्यालय पर पहुंच रहे हैं। यही नहीं ग्रामीण कई किमी पैदल भी सफर करने को मजबूर हैं। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की लाईफ लाइने कही जाने वाली संपर्क मोटर मार्गो की स्थिति भी खतरनाक है। इन सड़कों में गड्ढे , उबड़- खाबड़ व जगह - जगह भूस्खलन से आवाजाही खतरनाक बनी है। इन सड़कों की मरम्मत के लिए बजट की कमी का रोड़ा है। पंचायत चुनावों में आचार संहिता के चलते भी आपदा मद में लाखों की कार्ययोजना पर धन आवंटन नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों को कुछ और समय परेशानी के दौर से गुजरना पड़ सकता हैं।

chat bot
आपका साथी