चारों धामों में प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि को किया यज्ञ

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड रद करने की मांग को लेकर रविवार को चारों धामों में तीर्थ पुरोहितों ने आंदोलन जारी रखा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:40 PM (IST)
चारों धामों में प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि को किया यज्ञ
चारों धामों में प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि को किया यज्ञ

जागरण टीम, गढ़वाल: देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड रद करने की मांग को लेकर रविवार को चारों धामों में तीर्थ पुरोहितों ने आंदोलन जारी रखा। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम में जहां उत्तराखंड सरकार की बुद्धि-शुद्धि को यज्ञ किया गया। वहीं बदरीनाथ धाम में लगातार बारिश के चलते तीर्थपुरोहितों को ब्रह्मकपाल में यज्ञ स्थगित करना पड़ा। हालांकि तीर्थ पुरोहितों ने अपने-अपने घरों में ही हवन किया। वहीं गंगोत्री और खरसाली यमुना मंदिर परिसर में सरकार की सद्बुद्धि के लिए भजन-कीर्तन भी गाए गए।

रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि सरकार देवस्थानम बोर्ड को जबरन थोप रही है। गंगोत्री में आयोजित कार्यक्रम में दीपक सेमवाल, सुरेश सेमवाल, राजेश सेमवाल, रविद्र सेमवाल, हरीश सेमवाल, अमरीश सेमवाल आदि मौजूद रहे। वहीं यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली मंदिर में पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, सचिव लखन उनियाल, कोषाध्यक्ष अमित उनियाल, मंदिर समिति सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राज स्वरूप, सहसचिव विपिन उनियाल आदि मौजूद थे।

उधर, देवभूमि तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत के आह्वान पर श्री बदरीनाथ धाम के ब्रह्मकपाल तीर्थ में भी सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया जाना था। लेकिन, धाम में लगातार बारिश के चलते तीर्थ पुरोहितों ने अपने-अपने घरों में हवन कर विरोध दर्ज किया। ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष उमेश सती ने बताया कि सोमवार से सरकार के विरोध में तीर्थ पुरोहित अपने-अपने स्थानों पर धरना देंगे। उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी से बदरीनाथ धाम में भी सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार को तीर्थ पुरोहितों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। विरोध करने में तीर्थपुरोहित संतोषी त्रिवेदी, पंकज शुक्ला, तेज प्रकाश, अंकित सेमवाल, पशुपतिनाथ कुर्मांचलि, शशिभूषण अवस्थी, अंकुर शुक्ला, कमल त्रिवेदी, अशोक शुक्ला,चंद्रकांत ओर पंच पण्डा केदारनाथ के अध्यक्ष अनित शुक्ला शामिल थे।

chat bot
आपका साथी