ऊं चाई वाले क्षेत्रों में ठंड से बचाव को अलाव का सहारा

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही चमोली जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:16 PM (IST)
ऊं चाई वाले क्षेत्रों में ठंड से  बचाव को अलाव का सहारा
ऊं चाई वाले क्षेत्रों में ठंड से बचाव को अलाव का सहारा

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही चमोली जिले में ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। जोशीमठ, पांडुकेश्वर, बदरीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले स्थानों पर ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है।

जिले में बीते कुछ दिनों से ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम की चोटियों के अलावा अन्य ऊंची चोटियों पर हाल के दिनों में हुई बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। नीती, माणा, बदरीनाथ समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में काम करने वाले मजदूर भी ठंड के चलते वापस लौटने लगे हैं। यहां ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों या फिर अलाव का सहारा लिया जा रहा है। नीती घाटी के कैलाशपुर निवासी बच्चन सिंह का कहना है कि ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। ठंड बढ़ने के साथ ही सीमावर्ती गांवों के लोग भी वापस लौटने लगे हैं। उन्होंने बताया कि ठंड के चलते निर्माण कार्यों में लगे मजदूर भी वापस आ गए हैं।

chat bot
आपका साथी