संविधान दिवस पर एकता व अखंडता की ली शपथ

भारतीय संविधान की 71वीं वर्षगांठ पर चमोली जिले में विभिन्न कार्यक्रम किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:05 PM (IST)
संविधान दिवस पर एकता व अखंडता की ली शपथ
संविधान दिवस पर एकता व अखंडता की ली शपथ

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: भारतीय संविधान की 71वीं वर्षगांठ पर चमोली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कलक्ट्रेट परिसर में प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे एवं अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चनियाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि हमें संविधान में दिए मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ ही कर्तव्यों का पालन भी तत्परता से करना चाहिए। संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान रखते हुए देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखना भी हम सबका दायित्व है। उन्होंने सभी से संविधान के महत्व को समझते हुए उसे आत्मसात करने और संविधान की प्रस्तावना का पालन करते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही। सभी तहसील एवं ब्लाक मुख्यालयों पर भी संविधान को आत्मसात करने और संविधान की प्रस्तावना का पालन करने की शपथ ली गई।

दूसरी ओर नेहरू युवा केंद्र व सीसीटी कंप्यूटर सेंटर में संविधान दिवस पर क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें आशीष प्रथम व प्रिया दूसरे स्थान पर रहे। लोक संस्कृति पर कार्य करने वाले कलाकार कैलाश भट्ट के हाथों प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कांग्रेस पार्टी ने मुख्य कार्यालय में बाबा साहिब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। शिल्पकार कल्याण सभा व अन्य संगठनों ने भी संविधान दिवस पर बाबा साहिब के कार्यों को याद कर देश की एकता, अखंडता की शपथ ली। डीएम ने कार्मिकों को दिलाई प्रस्तावना की शपथ

रुद्रप्रयाग: संविधान दिवस पर रुद्रप्रयाग जिले में भी एकता और अखंडता की शपथ ली गई। जिला कार्यालय प्रांगण में जिलाधिकारी मनुज गोयल ने आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मानने का उद्देश्य युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना है। दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी भरत चंद्र भट्ट ने भी अपने कार्मिकों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता सिचाई प्रताप सिंह बिष्ट, आबकारी अधिकारी केपी सिंह सहित कलक्ट्रेट के कार्मिक उपस्थित थे। वहीं राइंका रुद्रप्रयाग में एनएसएस के स्वयं सेवियों को संविधान की उददेशिका एवं प्रस्तावना की शपथ ली। इस दौरान छात्रों के मध्य निबंध, पेंटिग व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डीपी कोठारी, कार्यक्रम अधिकारी एसपी पुरोहित, केके पांडे, एनएस नेगी, डीपी शर्मा समेत कई शिक्षक व स्वयं सेवी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी