बर्फबारी से हाईवे बंद, 70 से अधिक वाहन फंसे

गैरसैंण: गैरसैंण क्षेत्र में मंगलवार दिन भर बर्फबारी होने से नैनीताल बदरीनाथ राजमार्ग बंद होने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:49 PM (IST)
बर्फबारी से हाईवे बंद, 70 से अधिक वाहन फंसे
बर्फबारी से हाईवे बंद, 70 से अधिक वाहन फंसे

गैरसैंण: गैरसैंण क्षेत्र में मंगलवार दिन भर बर्फबारी होने से नैनीताल बदरीनाथ राजमार्ग बंद होने से 70 से अधिक यात्री फंस गए हैं। देर सायं तक मार्ग से बर्फ नहीं हटाई जा सकी थी, जिससे यात्री परेशान रहे।

गैरसैंण से 12 किमी दूर कर्णप्रयाग रोड पर प्रात: 10 बजे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। बर्फ में फंसे गैरसैंण नगरपंचायत सभासद राजेंद्र रावत ने बताया कि सुबह से लगातार संबंधित विभागों व प्रसासन से गुहार लगाने के बावजूद कोई भी मौके पर नहीं पहुचा। दिवालिखाल से जंगल चट्टी तक 70 से अधिक वाहन फंसे हैं। एस डी एम नेहा मीणा ने बताया कि शाम 7 बजे सूचना मिली और मौके पर जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मार्ग खोलने के लिए दो जेसीबी लगाए हैं।

chat bot
आपका साथी