महिला का शव पेड़ से लटका मिला

गैरसैंण के सारकोट गांव की विवाहिता का शव भराड़ीसैंण विधानसभा के पास परवाड़ी के जंगलों में पेड़ पर लटका मिला। सूचना के बाद राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:33 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:33 PM (IST)
महिला का शव पेड़ से लटका मिला
महिला का शव पेड़ से लटका मिला

संवाद सहयोगी , गैरसैंण: गैरसैंण के सारकोट गांव की विवाहिता का शव भराड़ीसैंण विधानसभा के पास परवाड़ी के जंगलों में पेड़ पर लटका मिला। सूचना के बाद राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया है।

सारकोट गांव निवासी 26 वर्षीय मीना देवी बीते सायं से घर से लापता थी। स्वजनों ने कास्तकारी के लिए खेतों में जाने का अंदाजा लगाया, लेकिन जब वह रात तक घर नहीं लौटी तो गुरुवार को सुबह से ही स्वजनों सहित ग्रामीणों ने ढूंढखोज शुरू की। महिला का शव भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर से सटे जंगल में बांज के पेड़ पर खुद के ही दुपट्टे से लटका मिला। सूचना पर राजस्व पुलिस ने नायब तहसीलदार राकेश पल्लव के नेतृत्व में राजस्व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता के मौत के कारणों की जांच चल रही है। मृतका का पति नौकरी के चलते गांव से बाहर रहता है। विवाहिता का परिवार से विवाद की बात भी सामने आई है। महिला के दो बच्चे हैं।

chat bot
आपका साथी