दिव्यांगजनों को वितरित किए उपकरण, किया सम्मानित

विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र व स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिव्यांगों को व्हील चेयर सहित अन्य उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगजनों को भी सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:06 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:06 PM (IST)
दिव्यांगजनों को वितरित किए  उपकरण, किया सम्मानित
दिव्यांगजनों को वितरित किए उपकरण, किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र व स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिव्यांगों को व्हील चेयर सहित अन्य उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगजनों को भी सम्मानित किया गया।

इस वर्ष विश्व दिव्यांग दिवस की थीम 'पूर्ण सहभागिता व समानता' पर गोपेश्वर में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. गुमान सिंह राणा ने कहा कि दिव्यांगों की चिकित्सकीय समस्याओं के निराकरण के लिए चिकित्सा महकमा प्रयासरत है। उन्होंने आम व्यक्तियों का आह्वान किया कि समाज के अन्य व्यक्तियों की तरह दिव्यांगों को भी समानता की नजरों से देखें। विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमा रावत ने कहा कि दिव्यांग अपनी दिव्यांगता को कमजोरी न बनाएं। आज विश्व में कई ऐसे दिव्यांग हैं, जो कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना व देश का नाम ऊंचा किए हुए हैं। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी बृजमोहन सिंह नेगी ने कहा कि समाज कल्याण सहित अन्य विभागों के माध्यम से दिव्यांगों के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। दिव्यांगों को चाहिए कि इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। इस दौरान उन्होंने यूडीआइडी कार्ड बनाने, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए केंद्र की ओर से किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी नमामि गंगे देवेंद्र दानू, अरविद सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे। इस दौरान दिव्यांग सुलोचना देवी को व्हील चेयर, धीर सिंह झिंक्वाण को बैशाखी व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिले के 30 अन्य दिव्यांगों को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी