अधिवेशन में उठाई कर्मियों ने समस्याएं

गोपेश्वर: राजकीय वाहन चालक महासंघ का द्विवाíषक अधिवेशन संपन्न हो गया है। अधिवेशन में कर्मच

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 06:14 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 06:14 PM (IST)
अधिवेशन में उठाई  कर्मियों ने समस्याएं
अधिवेशन में उठाई कर्मियों ने समस्याएं

गोपेश्वर: राजकीय वाहन चालक महासंघ का द्विवाíषक अधिवेशन संपन्न हो गया है। अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा कर मांगपत्र विधायक को सौंपा। बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने विधायक को मांगपत्र सौंपा। बताया कि ग्रेड पे के आधार पर वेतन विसंगति को दूर किया जाए। पूर्व की भांति पेंशन योजना लागू की जाए। इस मौके पर विधायक ने राजकीय वाहन चालक महासंघ भवन विस्तारीकरण के लिए पांच लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन कर मंजीत बिष्ट को जिलाध्यक्ष बनाया गया। जबकि संतोष भंडारी महामंत्री, अशोक सजवाण वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधेलाल उपाध्यक्ष, उत्तम ¨सह रावत कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र ¨सह रावत संयुक्त मंत्री, आनंद ¨सह कुंवर संगठन मंत्री, चक्रधर पंवार संप्रेक्षक, रामस्वरूप नौटियाल प्रचार मंत्री तथा मदन मोहन मिश्रा को संरक्षक बनाया। (संस)

chat bot
आपका साथी