पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नवनी के निधन पर शोक, बाजार रहे बंद

कर्णप्रयाग नगर पंचायत कर्णप्रयाग के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश नवनी का ह्दयगति रूकने से सोमवार को निधन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 06:28 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:28 PM (IST)
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नवनी के निधन पर शोक, बाजार  रहे बंद
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नवनी के निधन पर शोक, बाजार रहे बंद

कर्णप्रयाग : नगर पंचायत कर्णप्रयाग के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश नवानी का हृदयगति रूकने से सोमवार को निधन हो गया, उनके निधन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों ने शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सोमवार को अलकनंदा तट पर कर्णशिला शमशान पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर नगर स्थित सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान शोक में बंद रहे।

पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी ने कहा वर्ष 1997-2000 तक गठित नगर पंचायत में श्रीप्रकाश नवानी द्वारा किए गए विकासीय कार्य क्षेत्र की पहचान बन वह निर्धन व मेधावी बच्चों के लिए सदैव प्रयासरत रहे। अंत्येष्टि के मौके पर पूर्व विधायक डॉ. एपी मैखुरी, गौचर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, पंकज डिमरी, व्यापार संघ महामंत्री उमेश खंडूरी सहित अन्य मौजूद रहे। (संसू)

chat bot
आपका साथी