वीडियो कांफ्रेंसिग से किया जियो टावर का उद्घाटन

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए सैंज खैंतोली में नव निíमत जियो टावर का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:38 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:08 AM (IST)
वीडियो कांफ्रेंसिग से किया जियो टावर का उद्घाटन
वीडियो कांफ्रेंसिग से किया जियो टावर का उद्घाटन

नारायणबगड़ : गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए सैंज खैंतोली में नव निíमत जियो टावर का उद्घाटन किया।

उत्तरी कड़ाकोट के ग्रामीण लंबे समय से संचार सुविधा की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर अब जियो कंपनी द्वारा यहां पर टावर स्थापित किया गया है। गढ़वाल सांसद ने गोपेश्वर से वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए इस टावर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से विक्टोरिया क्रास दरवान सिंह नेगी की यह जन्मभूमि संचार सुविधा से वंचित थी। अब सरकार ने संचार क्रांति को आगे बढ़ाते हुए सुदूरवर्ती गांवों को भी संचार सुविधा से जोड़ने की कोशिश की है।(संस)

chat bot
आपका साथी