गौचर पालिका की बैठक में 5.56 करोड़ का बजट पारित

नगर पालिका गौचर की बोर्ड बैठक में 5 करोड़ 81 लाख 24 हजार के सकल बजट के सापेक्ष 5 करोड़ 56 लाख 10 हजार 500 का बजट पारित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का अनुमोदन भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:04 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:04 PM (IST)
गौचर पालिका की बैठक में  5.56 करोड़ का बजट पारित
गौचर पालिका की बैठक में 5.56 करोड़ का बजट पारित

संवाद सूत्र, गौचर: नगर पालिका गौचर की बोर्ड बैठक में 5 करोड़ 81 लाख 24 हजार के सकल बजट के सापेक्ष 5 करोड़ 56 लाख 10 हजार 500 का बजट पारित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का अनुमोदन भी किया गया।

दरअसल निर्माण कार्यों को लेकर पालिका अध्यक्ष व चार सभासदों में आपसी मतभेद की वजह से पिछले पांच माह से पालिका का बजट पारित न होने की वजह से जहां तमाम विकास कार्य ठप हो गए थे, वहीं कर्मचारियों का वेतन भी आहरण नहीं हो पा रहा था। वेतन न मिलने से पालिका कर्मचारियों ने पिछले दिनों बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी थी। इस बीच पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने कांग्रेस समर्थित सभासद अजय किशोर भंडारी को बैठक के लिए समर्थन दिए जाने को राजी कर लिया, जिससे उम्मीद की गई थी कि अब बैठक में पालिका का बजट पारित हो जाएगा। इसी प्रत्याशा में पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व वेतन दिए जाने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करवा दी थी। सोमवार को हुई बैठक में भाजपा समर्थित सभासद अंजली नेगी, ममता आर्य, सुरेंद्र लाल, तथा कांग्रेस समर्थित सभासद अजय किशोर भंडारी के समर्थन दिए जाने के पश्चात पालिका ने 5 करोड़ 81 लाख 24 हजार सकल आय के सापेक्ष 5 करोड़ 56 लाख 10 हजार 500 रुपये का सकल व्यय का बजट पारित किया गया। इसमें 2 करोड़ 51 लाख 3 हजार 500 की आय का अनुमान रखा गया। पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन चार सभासदों के अलावा विरोध करने वाले भाजपा सभासद अनिल नेगी, मुकेश नेगी, देवेंद्र नेगी आदि ने भी बोर्ड बैठक में भाग लेकर पारित प्रस्तावों पर चर्चा की। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी राधेश्याम छाछर,अवर अभियंता राजीव चौहान, लिपिक रघुनाथ खत्री आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी