बालिका दिवस पर नवयुवतियों को वितरित किए गए हेलमेट

जिले में राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 09:37 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 09:37 PM (IST)
बालिका दिवस पर नवयुवतियों को वितरित किए गए हेलमेट
बालिका दिवस पर नवयुवतियों को वितरित किए गए हेलमेट

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: जिले में राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बालिका शिक्षा आदि विषयों पर छात्राओं के बीच चित्रकला और सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता कराई गई।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत 18 आयु वर्ग की नवयुवतियों को हेलमेट वितरित करते हुए बालिकाओं की स्कूटी रैली का आयोजन भी किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटा-बेटी के भेदभाव को मिटाकर कन्या भू्रण हत्या रोकने, बेटियों के संरक्षण, बाल लिगानुपात को संतुलित करने तथा बेटियों के संरक्षण के लिए संकल्प लिया गया। इस दौरान जीवन में सफलता का मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं पर संकलित टेबल कलेंडर का विमोचन भी किया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं ने चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान क्वीज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में तनुजा, मेघा, प्रियंका व दीप शिखा ग्रुप ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि साधना, कामिनी, रश्मि व पूनम ग्रुप ने दूसरा तथा स्मिता, रिम्पी, प्रिया, निकिता, स्मृति ग्रुप तीसरे स्थान पर रहे। वही सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता के लिए बालिकाओं के चार ग्रुप बनाए गए थे। जिसमें साधना नेगी ग्रुप ने पहला, सुषमा ग्रुप ने दूसरा तथा सरिता ग्रुप ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिलाधिकारी ने चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता ग्रुप की सभी विजेता बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर सभी बालिकाओं को किशोरी किट भी प्रदान की गई। राष्ट्रीय बालिका पर पीस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य शशि देवली तथा पीजी कॉलेज गोपेश्वर की छात्रा कृतिका ने अपनी दिल छू लेने वाली कविताओं के माध्यम से समाज में बेटियों के महत्व को बताया। इन्हें भी जिलाधिकारी के माध्यम से सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी