मेधावी बच्चे और स्वतंत्रता सेनानी के स्वजन सम्मानित

संवाद सूत्र कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 06:49 PM (IST)
मेधावी बच्चे और स्वतंत्रता  सेनानी के स्वजन सम्मानित
मेधावी बच्चे और स्वतंत्रता सेनानी के स्वजन सम्मानित

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग: नगर क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर व्यापार संघ ने दीनदयाल पार्क में ध्वजारोहण किया, वहीं तहसील कर्णप्रयाग, नगर पालिका कार्यालय सहित अन्य सभी सरकारी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने गौचर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बख्तावर सिंह की पत्नी 93 वर्षीय रूकमणि देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं व्यापार संघ, नगर पालिका गौचर ने भी राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया। वहीं नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग के जीएमवीएन परिसर में इंडियन आयल की ओर से 2020-2021 परिषदीय परीक्षा में अव्वल आई हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गैरसैंण की गीतांजली, सरस्वती विद्या मंदिर कर्णप्रयाग की रितिका डिमरी, प्रेम विद्या मंदिर इंटर कालेज गोपेश्वर की शैली और जीजीएचएसएस सुभाषनगर की स्नेहा को दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति व उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। जीएमवीएन परिसर कर्णप्रयाग में आयोजित सम्मान समारोह में इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधक रजनी थपलियाल, दिनेश नेगी, लक्ष्मण रावत, राजपाल सिंह, अरविंद डिमरी, विक्रम रावत मौजूद रहे। कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

गौचर: कांग्रेस कमेटी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया और मेधावी छात्र-छात्राओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीद के स्वजन को सम्मानित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कांग्रेस सुनील पंवार, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, उपाध्यक्ष उत्तराखंड महिला कांग्रेस इंदू पंवार, अजय किशोर भंडारी सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे। इस मौके पर हाईस्कूल परिषदीय परीक्षा में अव्वल अंक हासिल करने वाले अदिति मिगवाल, ज्योत्सना, साक्षी, शिवानी, नेहा पुरी, सौरभ कुमार, राहुल बमोला, विवेक चमोला, इशिका सती, अंकित सिंह व इंटरमीडिएट में कृतिका, स्नेहा, अंश खंडूडी, अनुभी, ऋतु नेगी, आशा सोनियल, आंचल, अदिति नेगी, निशा कुमारी, रवीना रावत, ऋतेश बिष्ट, आशीष चौधरी, प्रभात आनंद को सम्मानित किया गया। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीद सुरजन सिंह, शहीद सनील दत्त कांडपाल, स्व. आलम सिंह, स्व बख्तावर सिंह, स्व. भीम सिंह बिष्ट व देव सिंह भंडारी के स्वजन को भी सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी