पदोन्नति की मांग को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को पूरे गढ़वाल क्षेत्र में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:29 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:29 PM (IST)
पदोन्नति की मांग को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार
पदोन्नति की मांग को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

जागरण टीम, गढ़वाल : चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को पूरे गढ़वाल क्षेत्र में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन के तहत कर्मचारी नर्सेज संवर्ग की भांति पौष्टिक आहार भत्ता दिए जाने, हाईस्कूल से कम शिक्षित कर्मचारियों को टेक्निकल घोषित करने, 4200 ग्रेड पे देने आदि मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अगर शीघ्र उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई को प्रदेशभर के चतुर्थ श्रेणी कर्मी स्वास्थ्य महानिदेशक का घेराव करेंगे।

उत्तरकाशी: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने उत्तरकाशी में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ उत्तरकाशी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह पडियार ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति का मामला कई सालों से लटका हुआ है। दो बार लिखित समझौता भी हुआ है, लेकिन उसके बाद भी पदोन्नति की फाइल वापस लौटा दी गई है। धरना प्रदर्शन करने वालों में शैलेंद्री देवी, जलमी देवी, कुसुम देवी, इंद्रा देवी, विजय पाल, बिहारी लाल, प्रदीप असवाल, संजय सिंह, जोगेंद्र सिंह पडियार, अवतार सिंह, आकाश पयाल आदि मौजूद थे।

नई टिहरी: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मंगललाल के नेतृत्व में कर्मचारी सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने सुबह 10 से 12 बजे तक कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने मांगों का पर जल्द कार्रवाई का अनुरोध किया। इस मौके पर जिला मंत्री रामप्रकाश भट्ट, भगवती प्रसाद भद्री, आनंद मोहन उनियाल, मणी लाल, प्रदीप लाल, माला देवी, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

श्रीनगर गढ़वाल: चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ बेस अस्पताल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में आंदोलित कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दो घंटे कार्य बहिष्कार कर बेस अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सभा की अध्यक्षता धन सिंह ने की। इस दौरान महामंत्री मुकेश सिंह रावत, नागेश्वर, विजय और विमल ने आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी