जोशीमठ के एक गांव के गृहस्वामी पर पुलिस ने दर्ज की FIR, विदेशी महिला से जुड़ी है वजह

परसारी गांव में एक विदेशी बुजुर्ग महिला को बिना सूचना के ठहराया गया था। इस पर पुलिस ने गांव निवासी राजू मर्तोलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 15 Apr 2020 02:17 PM (IST) Updated:Wed, 15 Apr 2020 02:17 PM (IST)
जोशीमठ के एक गांव के गृहस्वामी पर पुलिस ने दर्ज की FIR, विदेशी महिला से जुड़ी है वजह
जोशीमठ के एक गांव के गृहस्वामी पर पुलिस ने दर्ज की FIR, विदेशी महिला से जुड़ी है वजह

गोपेश्वर(चमोली), जेएनएन। जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र के परसारी गांव में एक विदेशी बुजुर्ग महिला को बिना सूचना के ठहराया गया था। इस पर पुलिस ने गांव निवासी राजू मर्तोलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के पास भारत में रहने के लिए सभी वैधानिक दस्तावेज मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि विदेशी महिला के तीन मार्च से गांव में रहने की बात सामने आई है।

जोशीमठ थाना प्रभारी जसपाल सिंह नेगी को पता चला कि जोशीमठ के परसारी गांव में एक विदेशी महिला रह रही है। कोरोना के चलते पुलिस प्रशासन की सक्रियता के बाद पुलिस ने महिला से संपर्क किया, तो बताया गया कि यह महिला तीन मार्च से यहां पर रह रही है। पुलिस के अनुसार कनाडा निवासी एलिसन हुगुटे डे बेडले नाम की यह महिला कनाडा में स्कूल टीचर से रिटायर हुई थी।

वह परसारी गांव में लोगों के बच्चों को भी इन दिनों मुफ्त में पढ़ा रही थी। महिला पहले भी कई बार भारत आ चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बताया कि विदेशी महिला ट्रेकिंग टूर कारोबार से जुड़े राजू मर्तोलिया के घर परसारी गांव में रह रही है, जबकि राजू मर्तोलिया इन दिनों देहरादून में निवास कर रहे हैं। पुलिस लॉकडाउन खत्म होते ही उनसे पूछताछ करेगी।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand lockdown की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां, पूर्व भाजपा विधायक समेत 14 पर मुकदमा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी विदेशी नागरिक को घर या होटल में रखने के दौरान इसकी सूचना निर्धारित फार्म को भरकर पुलिस अधीक्षक को लिखित रूप से देना जरूरी है, लेकिन यहां पर विदेशी को घर में रखकर जानकारी पुलिस से छिपाई गई। बताया गया कि यह विदेशी महिला फरवरी में भारत आई थी। महिला पूरी तरह से स्वस्थ्य है। महिला तीन मार्च को परसारी गांव पहुंची थी और उसे 24 मार्च को वापस जाना था। महिला पहले भी यहां पर ट्रेकिंग करने आ चुकी है। इसलिए ट्रैकिंग व्यवसायी राजू मर्तोलिया को जानती थी।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के उल्लंघन में उत्‍तराखंड में 307 लोग गिरफ्तार, 64 मुकदमे दर्ज

chat bot
आपका साथी