किशोरियों व महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच
महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता में महिलाओं व किशोरियों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई।
गोपेश्वर: महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता में महिलाओं व किशोरियों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई।
नगर पंचायत नंदप्रयाग कार्यालय परिसर में एनीमिया कैंप, पोषण कार्यशाला व पेंटिग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की महिलाओं, किशोरियों ने भाग लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने महिलाओं व किशोरियों के एनीमिया की जांच की। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र को सैनिटाइज भी किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास अधिकारी सोएब हुसैन, अधिशासी अधिकारी रघुवीर राय, सुपरवाइजर गीता नेगी, गीता राणा, राधिका लोहानी के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। (संस)