डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल: जीत राम

संवाद सूत्र नारायणबगड़ थराली के पूर्व विधायक डा.जीतराम ने भाजपा सरकार व थराली की विधायक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:36 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:36 PM (IST)
डबल इंजन की सरकार  पूरी तरह फेल: जीत राम
डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल: जीत राम

संवाद सूत्र, नारायणबगड़: थराली के पूर्व विधायक डा.जीतराम ने भाजपा सरकार व थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह पर विधानसभा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि थराली में डबल इंजन पूरी तरह फेल हो गई है।

कुलसारी में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक डा.जीतराम ने थराली से मौजूदा विधायक मुन्नी देवी शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि थराली की जनता ने 2017 व 2018 के चुनाव में दो-दो बार भाजपा पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुना, लेकिन आज विकास कार्य ठप होने से जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल में स्वीकृत कई सड़कें, मोटर पुल सहित झूला पुलों का निर्माण भाजपा सरकार के चार साल क कार्यकाल के बाद भी नहीं हो पाया है। डा.जीतराम ने कहा कि उनके कार्यकाल में 2016 तक 60 से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ है। 2013 की आपदा में बहे अधिकांश पुलों का निर्माण उनके कार्यकाल में हुआ है। जिन पुलों पर उनकी सरकार में स्वीकृति मिली थी भाजपा सरकार व भाजपा विधायक उन पर एक ईंट तक नहीं लगा सकी है। उन्होंने मौजूदा विधायक पर थराली विधानसभा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि थराली में स्वास्थ्य, शिक्षा की व्यवस्थाएं चरमराई हैं। जिन्हें सुधारने की बजाय वर्तमान विधायक केवल आश्वासन देने में ही जुटी है। उन्होंने कहा कि थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है, एक्सरे मशीन खराब चल रही है, कई गांव पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ओडर और सुनाउं सहित पैनगढ़ में पुलों की स्वीकृति के बावजूद अब भी लोग आवाजाही के लिए परेशान हैं। कई प्राथमिक स्कूल खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। देवाल व नारायणबगड़ तहसीलों में स्टाफ की कमी बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी